UPSC Result 2026 घोषित : अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट।

✍️ योगेश राणा।

:- टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची में इस बार 3 लड़कियां भी शामिल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025-26 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि अनुज अग्निहोत्री ने इस वर्ष की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है और टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची में इस बार 3 लड़कियां शामिल हैं और आयोग ने विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS, IFS और ग्रुप A/B) के लिए कुल 958 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की है और मुख्य परीक्षा (Mains) 22 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी और इंटरव्यू की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुई थी।

933 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी!

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल सेवाओं में कुल 933 रिक्तियों को भरा जाना है और यूपीएससी ने इस बार सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने पर कुछ प्रतिबंधात्मक बदलाव भी किए हैं और चयनित उम्मीदवारों के अंक और आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और होमपेज पर ‘Final Result: Civil Services Examination, 2025’ लिंक पर क्लिक करें और एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं और अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]