Jewar Airport को मिला Aerodrome License, अब जल्द शुरू होंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें।

:- DGCA लाइसेंस के बाद IndiGo और Air India जल्द शुरू करेंगी टिकट बुकिंग!

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Jewar Airport:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने आज 6 मार्च 2026 को एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस (Aerodrome License) प्रदान कर दिया है और यह लाइसेंस मिलने के साथ ही अब यहाँ से विमानों के व्यावसायिक परिचालन और एयरपोर्ट के औपचारिक उद्घाटन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।बता दें कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से सुरक्षा मंजूरी मिलने के तुरंत बाद DGCA ने यह लाइसेंस जारी किया है,जो किसी भी एयरपोर्ट के संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण नियामक मंजूरी है और लाइसेंस मिलने के अगले 45 दिनों के भीतर घरेलू यात्री उड़ानें और कार्गो परिचालन शुरू होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इस साल सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है और लाइसेंस मिलने के बाद अब इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस जल्द ही स्लॉट आवंटन और टिकट बुकिंग कीप्रक्रिया शुरू कर सकेंगी और यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-NCR की भीड़ को कम करेगा बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

पीएमओ से हरी झंडी मिलने का इंतजार!

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा (टर्मिनल, एटीसी टावर और रनवे) पूरी तरह तैयार है। उद्घाटन की औपचारिक तारीख का फैसला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा किया जाएगा और

क्या कुछ खास होगा इस एयरपोर्ट में!

एयरपोर्ट को ‘पब्लिक यूज’ श्रेणी के तहत सभी मौसमों में संचालन के लिए लाइसेंस मिला है और यहाँ 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बोइंग 777-300ER जैसे बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है और पहले चरण में यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा देने के लिए तैयार है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]