:- थाना सेक्टर-142 पुलिस को बड़ी कामयाबी, 18 मोबाइल, 2 लैपटॉप और स्कूटी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार।
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और अपराध में इस्तेमाल की जा रही 1 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। बता दें कि थाना सेक्टर-142 पुलिस की टीम आज क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एफएनजी रोड (FNG Road) की सर्विस रोड से दो संदिग्धों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान महेन्द्र (उम्र 27 वर्ष), पुत्र वेदप्रकाश, निवासी गली नंबर-30, नगली वाजिदपुर, थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा तथा जुनैद उर्फ बिट्टू (उम्र 22 वर्ष), पुत्र आलम, मूल निवासी ग्राम तैलिया घाट, जिला सहरसा (बिहार), हाल निवासी नगली वाजिदपुर (किराए का मकान), थाना एक्सप्रेसवे, नोएडा रूप में हुई है।
चोरी का तरीका और शौक पूरा करने का जरिया?
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साप्ताहिक बाजारों और बस्तियों में घूमकर रेकी करते थे। वे घरों की खुली खिड़कियों के पास रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट को निशाना बनाते थे। इन चोरी के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को वे राह चलते अनजान लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। बिक्री से मिलने वाले पैसों को वे अपने शौक और मौज-मस्ती पर खर्च करते थे और पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों के पास से बरामद इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोरी की है। उन्होंने इस स्कूटी को इसी साल 16 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत एडवांट (Advant) गेट नंबर-01 के पास से चुराया था। इस संबंध में थाने पर पहले से ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 30/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज है। पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास और उनके खरीदारों का पता लगा रही है।
कैसे देते थे वारदातों को अंजाम डीसीपी सेंट्रल नोएडा खोला राज?
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एफएनजी सर्विस रोड से चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों (महेन्द्र और जुनैद)को गिरफ्तार किया
और अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 टैबलेट बरामद किए गए हैं और अपराध में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोरी की है, जिसे आरोपियों ने 16 जनवरी 2026 को एडवांट गेट नंबर-1 से चुराया था और आरोपी साप्ताहिक बाजारों और बस्तियों में रेकी करते थे। वे खुली खिड़कियों से गैजेट्स चुराकर राहगीरों को सस्ते में बेच देते थे और दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।