Noida News : बरसते पानी में भी मुस्तैद! रेनकोट पहने नोएडा के चौराहों पर डटे रहे खाकी के रखवाले”

लगातार हो रही बारिश ने नोएडा की रफ्तार भले ही धीमी कर दी हो, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का हौसला नहीं डिगा। रेनकोट पहनकर चौराहों पर घंटों डटे जवान बारिश के बीच भी ट्रैफिक संभालते रहे और लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करते रहे।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | मौसम का मिजाज चाहे कितना भी कड़ा क्यों न हो, नोएडा ट्रैफिक पुलिस का जज्बा डिगने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे से हो रही लगातार और रुक-रुक कर बारिश ने जहां आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है, वहीं ट्रैफिक के जांबाज सड़कों पर पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। बता दें कि शहर के सबसे व्यस्त इलाकों—जैसे सेक्टर-18, बोटैनिकल गार्डन, डीएनडी फ्लाईओवर, फिल्मसिटी, परी चौक और जीआईपी मॉल के पास सड़कें पानी से लबालब हैं और फिसलन का खतरा बना हुआ है।लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी ट्रैफिक पुलिस के जवान सिर्फ एक रेनकोट के सहारे घंटों खड़े होकर मोर्चा संभाले हुए हैं।

पुलिस की जनता से खास अपील?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस सुहावने मगर जोखिम भरे मौसम में जनता से सहयोग मांगा है। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर फिसलन है, इसलिए गाड़ी की स्पीड धीमी रखें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और कार चालक सीटबेल्ट जरूर लगाएं।किसी भी हाल में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें।बारिश हो या धूप, नोएडा ट्रैफिक पुलिस का एक ही संकल्प—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Authors

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

  • Yogesh Rana