रामनवमी पर जय श्री राम के नाम से गूंज उठा नोएडा का इस्कॉन मंदिर।

✍️ योगेश राणा


नोएडा :आज रविवार दिनाँक 06 अप्रेल 2025 को इस्कॉन नॉएडा मंदिर में भगवान् श्री रामचन्द्र का जन्मोत्सव रामनवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर को सुन्दर फूलों से सजाया गया था। प्रात: 4:30 बजे भगवान श्री राम की मंगल आरती दर्शन के साथ उत्सव का प्रारम्भ हुआ। प्रातः 10:30 बजे इस्कॉन के प्रसिद्ध भजन गायकों ने हरे कृष्ण महामंत्र व भगवान राम का अत्यन्त सुन्दर कीर्तन किया तथा भजन गाए। पूरा मन्दिर भगवान् श्री राम चन्द्र के जयकारों से गूंज उठा।जिसका भक्तों ने खूब आनन्द लिया एवं जम कर नृत्य किया। भगवान का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, ताजे फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया। इसके पश्चात् भगवान को 56 भोग अर्पित किये गए।

नोएडा इस्कॉन मंदिर के सह-अध्यक्ष वेदांत चैतन्य जी ने क्या कुछ कहा भगवान श्री राम के चरित्र को लेकर

मन्दिर के सह-अध्यक्ष श्रीमन वेदांत चैतन्य प्रभुजी द्वारा विशेष प्रवचन मे भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे हम भगवान राम के आदर्शोँ का पालन कर सकते हैं तथा अपना जीवन सफल बना सकते हैं। इसके पश्चात भगवान की महा आरती की गयी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.