वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह के पिता श्री तेजपाल सिंह का निधन

:- दुखद सूचना

नोएडा :- नोएडा के आजाद विहार स्थित खोडा कालोनी में आज सुबह वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह के पिता श्री तेजपाल सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मेट्रो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार और मित्रों में शोक की लहर है।

आपको बता दे की श्री तेजपाल सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों पवन राज सिंह, राजेंद्र कुमार और ललित कुमार सहित एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर परिजनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद ब्रजघाट, गढ़ गंगा में संपन्न हुआ।

पत्रकारिता जगत ने दी श्रद्धांजलि

श्री तेजपाल सिंह के निधन पर न्यूज़ डायरी टुडे परिवार और पत्रकार पवन राज सिंह के सहयोगियों और मीडिया जगत के लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

न्यूज़ डायरी टुडे परिवार की तरफ से श्री तेजपाल सिंह की स्मृति को कोटि-कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.