Shrikant Tyagi Noida : रस्सी जल गई पर बल नहीं गया

कमिश्नर के सामने भी अकड़ में था श्रीकांत त्यागी।

नोएडा:- अपने गुस्से और अकड़ के कारण अपनी फजीहत कराने वाला गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी अपनी अकड़ से बाज नहीं आया। उसके गुस्सैल स्वभाव का जीता जागता उदाहरण उस वक़्त सामने आया जब गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह उसकी गिरफ्तारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। दरअसल मीडिया के सामने जब पुलिस ने श्रीकांत को पेश किया ,तब उसने मास्क से अपने मुंह को ढक रखा था। कमिश्नर ने एक पुलिसकर्मी को इशारा कर उसका मास्क हटाने को कहा। जैसे ही पुलिसकर्मी ने उसका मास्क हटाने की कोशिश की,वैसे ही श्रीकांत ने उसे मना कर अपने आप मास्क हटाया और तुरंत लगा भी लिया। पुलिस कस्टडी में और कमिश्नर के सामने श्रीकांत की अकड़ वाली बॉडी लैंग्वेज साफ बता रही थी कि उसपर रसूख का घमंड किस तरह हावी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *