October 11, 2026

मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी कर रहा चोर रंगे हाथों पकड़ा

Screenshot_20240824_232136_Google


नोएडा।

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में लगे मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी कर रहे हैं एक चोर को आसपास के लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाले प्रवीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के पास लगे मोबाइल फोन के टावर से विमलेश कुमार नामक युवक की बीती रात को कीमती उपकरण चोरी कर रहा था। उसे चोरी करते हुए लोगों ने देख लिया तथा उसे पड़कर जमकर पीटा, और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ उपकरण भी बरामद किया है।

Author

You may have missed