बसंत पंचमी पर फर्स्ट स्टोन रिहैब पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बच्चों को दी शुभकामनाएं।

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सेक्टर-70 स्थित फर्स्ट स्टोन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


फाउंडेशन के बच्चों ने पुष्प भेंट कर केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांग बच्चों को कलम भेंट करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी जैसे पर्व ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुरभि जैन, एडमिन हेड कृष्णा यादव, विशेष शिक्षिका इलिका रावत, निदेशक डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी तथा अभिनव प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।