नोएडा में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की संगोष्ठी संपन्न, वेबसाइट का हुआ शुभारंभ।

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।

अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो के महासचिव चंद्रभान यादव के नेतृत्व में रविवार को अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी सेक्टर-51 स्थित एलपीएस पब्लिक स्कूल में अपराह्न 3:00 बजे प्रारंभ होकर ठीक 5:00 बजे संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवक राम यादव ने की, जबकि मुख्य वक्ता संगठन के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष राव शिवकुमार यादव रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों की उपस्थिति में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महासचिव चंद्रभान यादव ने नोएडा में एक नए सामाजिक ट्रस्ट के गठन तथा समाजसेवा के उद्देश्य से 1000 मीटर भूमि पर 11 मंजिला भवन निर्माण के संकल्प को दोहराया। उनके इस प्रस्ताव की उपस्थित समाजबंधुओं ने सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।

सभा के अंत में अध्यक्ष सेवक राम यादव ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया और विस्तृत चर्चा के माध्यम से नए संगठन के गठन तथा समाजहित में तन-मन-धन से समर्पण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत राजेश्वर सिंह यादव द्वारा सभी के लिए भव्य एवं सुव्यवस्थित नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। संगोष्ठी में शामिल लोगों ने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ और समय पर ही संपन्न हुआ, जिसे समय अनुशासन और प्रभावी संचालन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

संगोष्ठी में राजेश्वर सिंह यादव, एलपीएस पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव, आनंदी बैंकट हॉल के संचालक अशोक सुराना, संरक्षक हरि भजन सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव, राकेश यादव, अंतरिक्ष ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, नंदलाल यादव, ब्रह्मपाल यादव, सूरत राम यादव, नरेंद्र सिंह यादव, वेदप्रिय शास्त्री, ओमकार शास्त्री, रवीश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.