Noida International Film City : जानिए कौन करेगा नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण, लगाई अक्षय कुमार से ऊंची बोली।

नोएडा :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल फिल्म सिटी अब जल्द पूरा होने वाला है जी हां आपको बता दें। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर जेवर में फिल्म सिटी बनाएंगे। इस के लिए मंगलवार को फाइनेंशियल बिड खोली गई, जिसमें बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने हाईएस्ट बिड देकर प्रोजेक्ट हासिल कर लिया। कंपनी की ओर से 18 परसेंट सकल राजस्व (gross revenue) शेयर के साथ बोली लगाई थी। तकनीकी रूप से योग्य पाई गई संस्थाओं में से जो संस्था अधिकतम सकल राजस्व (gross revenue) शेयर प्राधिकरण को देगी उसे सेलेक्टेड बिडर के रूप में चयनित किए जाने का प्राविधान था। अभिनेता अक्षय कुमार भी प्रोजेक्ट के लिए दौड़ में शामिल थे।


कौन-कौन थे दौड़ में शामिल


बेव्यू प्रोजेक्ट्स को फिल्म सिटी विकसित करने के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, मैडॉक फिल्म्स और अन्य द्वारा समर्थित) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया और अन्य द्वारा समर्थित) से चुनौती मिल रही थी।

पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी फिल्म सिटी


अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा परियोजना माना जाता है। फिल्म सिटी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में बनाया जाना है और इसकी परिकल्पना नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 1,000 एकड़ (पहले चरण में 230 एकड़) से अधिक भूमि पर की गई है।

नोएडा फिल्म सिटी से जुड़ी कुछ खास बातें :

  1. नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट बनाने के लिए 15 दिग्गज निवेशकों ने बोली लगाई थी। इनमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, और बोनी कपूर शामिल थे।
  2. फिल्म सिटी का निर्माण तीन साल में पूरा करना होगा। इसके विकास पर 1,570 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  3. फिल्म सिटी को 90 साल के लिए लाइसेंस मिलेगा।
  4. फिल्म सिटी के विकासकर्ता को आठ साल तक राजस्व में छूट रहेगी।
  5. फिल्म सिटी को एक हज़ार एकड़ मैं बनने वाली फिल्म सिटी को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। पहला चरण 230 एकड़ में तीन साल में पूरा होगा।
  6. यमुना प्राधिकरण को फिल्म सिटी से आठ साल बाद सकल राजस्व में 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलेगी।
  7. फिल्म सिटी के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों में बोनी कपूर, अक्षय कुमार, और केसी बोकाड़िया समेत चार कंपनियां शामिल थीं।
  8. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]