सीएम योगी ने कहा- विपक्षी दलों में मची हुई है भगदड़

मथुरा/लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। चुनाव के समय विपक्षियों को जाति की याद आती है। बाकी साढ़े चार साल विपक्ष सोता रहता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीयता के भाव के साथ भारत एक नई उचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं विराट किसान संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित था। उन्होंने हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का नारा दिया था। डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत को समृद्धि के पथ पर अग्रसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, किसान, नौजवान और महिलाओं को माध्यम बनाया है, जिसके परिणाम आज हम सबके सामने है।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन:

अपने संबोधन से पहले सीएम योगी ने ग्रामोद्योग केन्द्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में काम करने वाली महिलाओं से बात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले चार किसानों को सम्मानित भी किया।

ये रहे उपस्थित:

कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, गौ उद्योग केंद्र के अध्यक्ष महेश गुप्ता, स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल सहित भारी संख्या में आस-पास के जनपदों के किसान मौजूद थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]