October 11, 2026

अब इस मामले में कोर्ट ने किया राहुल गांधी को तलब

IMG-20231128-WA0002


लखनऊ।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसको लेकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। करीब 5 साल चले इस मामले में राहुल गांधी को तलब करने की सुनवाई पिछले दिनों ही पूरी हो गई थी। आज इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब करने का आदेश जारी किया गया है। विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय की माने तो राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये गृह मंत्री को हत्या का आरोपी बताया था। इसी को लेकर विजय मिश्र ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। इसकी बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी। आज सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब करने का आदेश जारी किया है। बहरहाल आगामी 16 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed