October 11, 2026

Up News : असलम के खाते में अचानक आए करोड़ों रुपए , शिकायत लेकर पहुंचा थाने

IMG-20231114-WA0001

अलीगढ़ :- अलीगढ़ की कोतवाली ऊपरकोट नगर इलाके के भुजपुरा निवासी असलम नाम का युवक दिवाली के मौके पर अचानक दो दिन में करोड़पति बन गया। दरअसल असलम ने बताया की उसके आईडीएफसी और यूको बैंक के दो अकाउंट में अचानक 4.82 करोड़ रुपए आए हैं। असलम इतनी बड़ी रकम देखकर हक्का-बक्का रह गया। जिसकी शिकायत असलम ने संबंधित बैंक मैनेजर और इलाका पुलिस से की है। असलम द्वारा दी गई डिटेल और उसके बताएं अनुसार दीपावली की 11 व 12 नवंबर को उसके अकाउंट में रुपए आना शुरू हुए और लगातार रुपए आते ही चले गए। असलम ने बताया है कि उसके आईडीएफसी बैंक अकाउंट में रुपए आते हैं और यूको बैंक में ट्रांसफर हो जाते हैं। और यही प्रक्रिया यूको बैंक से आईडीएफसी बैंक अकाउंट में हो रही है। वहीं, बैंक डिटेल निकालने पर अलग-अलग अज्ञात अकाउंट से छोटी से बड़ी रकम तक फंडिंग हो रही है।

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने बताया कि ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी असलम ने शिकायत की है कि उसके दो अकाउंट आईडीएफसी और यूको बैंक अकाउंट में 4 करोड़ के आसपास अचानक रुपए आ गए हैं। असलम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और साइबर टीम को लगा दिया गया है। साइबर टीम कार्यवाही में जुटी है।

Author

You may have missed