Noida Liquor Sale Record : होली के जश्न में शराब की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

✍️ योगेश राणा

गौतम बुद्ध नगर मे शराब की बंपर बिक्री, 3 दिन में ₹45 करोड़ का कारोबार

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Special story : गौतमबुद्धनगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में इस बार होली के अवसर पर शराब की बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। होली (4 मार्च 2026) पर ‘ड्राई डे’ होने के बावजूद, उत्सव से पहले के तीन दिनों (1-3 मार्च) में जिले में शराब की जबरदस्त खपत देखी गई। बता दें कि 1 से 3 मार्च के बीच जिले में ₹45 करोड़ से अधिक की शराब बिकी हुई है और इस भारी बिक्री से आबकारी विभाग को लगभग ₹33 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ और नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी इन तीन दिनों में करीब 1.80 लाख लीटर शराब और बीयर गटक गए और पिछले साल की तुलना में बिक्री में लगभग ₹10 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया है।

किस शराब की रही ज़्यादा डिमांड!

इस बार सबसे अधिक मांग देशी शराब की रही, जिसकी लगभग 3 लाख बल्क लीटर की खपत हुई और युवाओं और मध्यम वर्ग के बीच बीयर का क्रेज बरकरार रहा, जिसकी करीब 2.7 लाख बल्क लीटर बिक्री हुई और युवाओं और मध्यम वर्ग के बीच बीयर का क्रेज बरकरार रहा, जिसकी करीब 2.7 लाख बल्क लीटर बिक्री हुई और विदेशी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की लगभग 1.9 लाख बल्क लीटर बोतलें बिकीं।

ड्राई डे की घोषणा के बाद भी जमकर बिकी शराब!

होली के दिन (4 मार्च) शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी 549 दुकानों और बार को बंद रखने का आदेश था। इस कारण 3 मार्च को दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई और अकेले उस दिन ₹13 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई और आबकारी विभाग ने अवैध शराब और ओवररेटिंग रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की थीं और होटलों/क्लबों में शराब परोसने के लिए एफएल-11 (Occasional Bar License) लेना अनिवार्य कर दिया था।