✍️ योगेश राणा
:- हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज,7 मार्च 2026 को एक बड़े हवाई हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण केबिन में धुआं भर गया था। बता दें कि यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशाम्बी के लिए रवाना हुए थे और हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर की लखनऊ (अमौसी) एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) कराई और राहत की बात यह है कि उपमुख्यमंत्री और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम आखिर कहां जा रहे थे!
केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय कौशाम्बी दौरे पर जा रहे थे, जहाँ उन्हें सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में सरस महोत्सव का उद्घाटन करना था। इससे पहले जनवरी 2026 में भी बरेली में उनके काफिले की गाड़ी एक गाय से टकरा गई थी और बाल बाल बचे थे और वहा भी जिसमें सुरक्षित रहे थे।