राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली में होगा 51 फुट की हनुमान मूर्ति का अनावरण


नई दिल्ली।
अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की राजधानी दिल्ली में राम भक्त हनुमानजी की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 51 फुट की यह प्रतिमा दिल्ली के गीता कॉलोनी में तैयार की गई है। इसके साथ यहां सुंदर कांड और लेजर-लाइट शो का भी आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतिमा गीता कॉलोनी की प्राचीन सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के पास स्थापित की गई है। जिसका 22 जनवरी सोमवार को दोपहर 1 बजे हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण होगा जिस दौरान भजन संध्या और सुंदर कांड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने आम लोगों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। 51 फुट की हनुमानजी की प्रतिमा में एक कंधे पर भगवान राम और दूसरे पर उनके भाई लक्ष्मण बैठे नजर आ रहे हैं।