:- अब हालत खतरे से बाहर
:- दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार ओखला विधानसभा से विधायक अमानतुल्लाह खान को शुक्रवार की देर रात सीने में दर्द के कारण दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उनको हल्का हार्ड अटैक आया था। शनिवार को उनके एंजियोग्राफी की गई अब डॉक्टर की एक टीम उनके स्वास्थ्य को जांच कर रही है। उनको अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जल्द ही उनकी अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।
ओखला विधानसभा सीट पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं अमानतुल्लाह खान
अमानतुल्लाह खान अपनी विधानसभा सीट पर काफी लोकप्रिय हैं इसीलिए वह दो बार से लगातार विधायक है और दूसरी बार भी उनकी जीत का अंतर बढ़ा था। पहली बार 2015 और दूसरी बार 2020 में जीत दर्ज कर चुके हैं अमानतुल्लाह खान