October 10, 2026

दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला में हादसा , बच्चे सहित चार घायल

0
IMG_20231017_164218


नई दिल्ली।
देश भर में इन दिनों दुर्गा पूजा और रामलीला की धूम है। राजधानी दिल्ली में भी जहां तहां ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। लाल किले के पास दिल्ली की बड़ी रामलीला का दावा करने वाली एक रामलीला के दौरान अचानक हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिसमें एक किशोर भी शामिल है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात 10 बजकर 40 मिनट की है। घटना के समय बारिश हो रही थी। उसी दौरान लाल किले के 15 अगस्त पार्क में नव श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा रामलीला कार्यक्रम चल रहा था। 15 अगस्त पार्क में अचानक रोशनी रखने वाली एक संरचना ढह गई। मंच की लाइट गिरने से कार्यक्रम में दौरान अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 11 साल के एक बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसे मैदान पर खड़ी एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जो ढांचा रामलीला कार्यक्रम के दौरान गिरा उसे रोशनी के लिए बनाया गया था।
नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीना के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में है। अन्य को मामूली चोटें आईं और वे खुद ही घटनास्थल से चले गए। डीसीपी के अनुसार कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फिलहाल जांच चल रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed