प्रकृति प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, ऐसे करें फ्री टिकट बुक।

अमृत उद्यान एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों के लिए खुल गया है। इस बार गर्मियों और मानसून के खूबसूरत फूलों का दीदार करने का मौका 15 सितंबर तक मिलेगा—और सबसे खास बात, एंट्री बिल्कुल फ्री है।

News Diary Today | Delhi News

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक अमृत उद्यान 16 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आम जनता के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस ‘ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026’ (Summer Annuals Edition) का उद्घाटन किया है। बता दें कि आमतौर पर लोग इसे सर्दियों में देखते हैं, लेकिन यह विशेष रूप से गर्मियों और मानसून के मौसम के फूलों (Summer Annuals) को दिखाने के लिए खोला गया है।उद्यान में घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं है, प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है।आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के गेट तक हर 30 मिनट में फ्री शटल बस चलेगी।पूरे भ्रमण पथ पर पीने के पानी के स्टॉल, प्राथमिक उपचार (First Aid), रेन शेल्टर और रेस्ट रूम की व्यवस्था की गई है।

जानें से पहले कुछ खास बातें जानले!

यदि आप अमृत उद्यान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें।उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा। ध्यान रहे कि अंतिम प्रवेश शाम 5:00 बजे तक ही मिलेगा।रखरखाव (Maintenance) के कारण यह उद्यान प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।सभी आगंतुकों को नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से एंट्री और एग्जिट मिलेगी।मौके पर (On-the-spot) बुकिंग की कोई सुविधा नहीं है। आपको एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे से पहले Official Rashtrapati Bhavan Visit Website पर जाकर अपना स्लॉट ऑनलाइन बुक करना होगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]