October 10, 2026

सावधान ,कल से 66 टीमें निकलेंगीं इंडस्ट्रियल पाल्यूशन के खिलाफ 

IMG_20231019_154655

नई दिल्ली।

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को औद्योगिक प्रदूषण  से मुक्त कराने की मुहिम के तहत एक महीने तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस मसले को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, डीएसआईआईडीसी समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गोपाल राय ने बताया कि इंडस्ट्रियल पाल्यूशन पर अंकुश लगाने के लिए 20 अक्टूबर से 20 नवंबर 2023 तक दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी  की 66 टीमों की तैनाती की गई है। औद्योगिक वेस्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए पूरी दिल्ली में पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की 1753 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया है और यदि कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उलंघन करती पाई जाएंगी तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोपाल राय ने बताया कि सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 66 टीमें औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के कार्य में तैनात की गई है। यह सभी टीमें दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों पर निगरानी रखने और उनके द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने का काम करेगी। डीपीसीसी की टीम इंस्ट्रियल इकाइयों द्वारा नियमों के उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Author

You may have missed