‘आप ‘ के अंगने में ‘ बीजेपी ‘ ने कर दिया ये काम


नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आमदी पार्टी कार्यालय के सामने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुरुवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी कार्यकर्ता दिल्ली आबकारी नीति मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कट्टर ईमानदार सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की चार अक्टूबर को गिरफ्तारी के एक दिन बाद बीजेपी ने आप कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था।