October 9, 2026

महाठग ने जेल से केजरीवाल को लिखा खुला खत , कह इतनी बड़ी बात

IMG_20231012_173109

नई दिल्ली।
लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरती जा रही आम आदमी पार्टी पर अब दिल्ली के मंडोली जेल में बंद और महाठग सुकेश चंद्रशेखर लेटर बम फोड़ा है। सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खुला पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेता नेता संजय सिंह भूतपूर्व “वित्तीय मुनीम” बताया है। मिली जानकारी के अनुसार सुकेश ने लिखा है कि “सच्चाई कायम है” और केजरीवाल और उनके सहयोगी हाल की घटनाओं से “डरे हुए” हैं। एक “पेंडोरा बॉक्स” खोला गया है, इस वादे के साथ कि “सबकुछ उजागर हो जाएगा। सीएम केजरीवाल को इंगित करते हुए सुकेश ने अपने पत्र में लिखा है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी से मैंने देखा कि आप कितने डरे हुए हैं, यह आपके चेहरे पर स्पष्ट है, पूरे देश ने इसे देखा है।
सुकेश चन्द्रशेखर का दावा है कि सत्येंद्र इस समय मेडिकल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं, लेकिन वो सीए के कहने पर धमकियां और प्रस्ताव भेज रहे हैं। साफ है कि जैन ने अपनी अंतरिम चिकित्सा जमानत का दुरुपयोग किया है। वह अपने अवैध धन का प्रबंधन करने के लिए फोन का उपयोग कर रहे हैं। गवाह को चुप करा रहे हैं। जेल अधिकारी के माध्यम से आपकी यानी सीएम ओर से मुझे धमकियां भेज रहे हैं और मैं अब इस धमकी भरे कॉल का स्क्रीनशॉट भी जारी करूंगा।
सुकेश ने अपने पत्र में इस बात का संकेत दिया है कि संजय सिंह के बाद, पूर्व के दो और सहयोगी “ग्रैंड फिनाले” से पहले जाएंगे। सीएम साहब का सच भी बहुत जल्द सामने आने वाला है। पत्र में आगे कहा कि केजरीवाल या जैन की कोई भी धमकी, उन्हें बेनकाब करने और उनके सहयोगियों के खिलाफ सभी सबूत देने से नहीं रोक पाएगी। मैं सभी को बेनकाब करूंगा।

Author

You may have missed