Film stars’ gathering will be decorated in the Chhath festival of Pravasi Federation Noida : प्रवासी महासंघ नोएडा के छठ उत्सव में सजेगी फिल्मी सितारों की महफ़िल


नोएडा:- प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। यहां छठ घाट कुंड की लंबाई 130 फीट रखी गई है। छठ घाट पर लगभग डेढ़ लाख छठ व्रतियों के पहुंचने का अनुमान है।

आतिथ्यम् रेस्टोरेंट में आयोजित की गई प्रेस वार्ता


हाजीपुर, सेक्टर 104 स्थित आतिथ्यम् रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रवासी महासंघ नोएडा के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस वर्ष भी छठोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर की शाम को पहली अध्र्य एवं 31 अक्टूबर की सुबह दूसरा अघ्र्य दिया जायेगा। छठ पूजा के लिए स्टेडियम परिसर में ही एक विशाल घाट का निर्माण नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से किया गया है। जहां छठ पूजा का अध्र्य दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि छठ पूजनोत्सव के अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सांय 4 बजे से रखा गया है। जिसमे प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा एवं भोजपुरी संगीत के कई लोकप्रिय और नामी कलाकार भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डा महेश शर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग विमला बाथम समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महासंघ द्वारा इस वर्ष स्व सुरेश तिवारी स्मृति सम्मान एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन को दिया जायेगा।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष आलोक वत्स, कार्यकारिणी अध्यक्ष टीएन चौरसिया, सुधीर राय, अवधेश राय, जितेंद्र सिंह, सोनू राय, छाया राय, अंजनी कुमार, विकास तिवारी, मीनाक्षी साही, मिथिलेश राय, अभिनव पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]