October 11, 2026

लोकसभा चुनावों की शुरुआत से पहले दिल्ली बीजेपी का जबरदस्त प्लान

IMG_20240124_183151


नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भेजने की योजना बनाई है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में अयोध्या भेजा जाएगा और उनमें से प्रत्येक को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर की तीर्थयात्रा के लिए 789 रुपये का भुगतान करना होगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अयोध्या की तीर्थयात्राएं गणतंत्र दिवस के बाद 30 जनवरी के आसपास शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली भाजपा आने वाले दिनों में शहर में लोगों की तीर्थयात्राओं का भी प्रबंधन करेगी। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद मंगलवार को राम मंदिर के कपाट जनता के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दिल्ली भाजपा नेताओं ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने लोगों में मंदिर दर्शन करने की प्रबल इच्छा उत्पन्न कर दी है। भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और वे रामलला के दर्शन के लिए उत्सुक हैं। हम उनके लिए अयोध्या की तीर्थयात्रा आयोजित कर रहे हैं। ताकि वे आत्मविश्वास के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट सकें।

Author

You may have missed