Delhi : नशे में धुत दो लोगों ने गला रेत कर की मासूम की हत्या

:- नशे में धुत हत्यारे बोले भगवान शिव के आदेश पर चढ़ा दी बच्चे की बली

नई दिल्ली :- नशे में धुत दो लोगों ने एक मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी और पकड़े जाने पर कहा कि ये भगवान शिव का आदेश था। उन्हें ऐसा पूजा करते समय आभाष हुआ था। मामला दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित झुग्गियों का है  जहां  दो लोगों ने अपने एक परिचित के 6 साल के मासूम बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार लोधी कॉलोनी थाना पुलिस को रात करीब 1 बजे इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों ने बताया कि उनका मानना था कि भगवान ऐसा चाहते हैं कि वे बच्चे का गला काट दें, इसलिए उन्होंने उस बच्चे का गला काट दिया।

मृतक बच्चे की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र तीन भाई-बहनों में बीच का था। उसका एक बड़ा है और 2 साल की बहन है। मृतक 6 साल का था। मृतक बच्चे के पिता अशोक ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को मारकर बेड के नीचे छिपा दिया था। उसके बाद खुद को बचाने के लिए कपड़े बदल लिए थे और खून से सने पुराने कपड़े छिपा दिए थे।

नशेड़ी हत्यारे बोले भगवान शिव मांग रहे हैं एक बच्चे की बलि।

आरोपियों ने कबूला है कि भगवान शिव के प्रसाद यानी गांजा का सेवन करने के बाद वह उस स्थान पर गया था जहां कुछ महिलाएं भजन गा रही थी, उन्होंने भगवान शिव की पूजा करने के लिए अगरबत्ती मांगी, लेकिन किसी ने उन्हें अगरबत्ती नहीं दी। इसके बाद वह वापस अपनी झुग्गी में आ गए और उन्हें भ्रम हुआ कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं। इसके बाद जब बच्चा धर्मेंद्र अपनी झुग्गी के पास जा रहा था तो वह बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गया और आरोपी व्यक्तियों ने बच्चे का गला काटकर हत्या कर दी और सिर पर भी चोट पहुंचाई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.