दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार के अंदर मिली अधजली लाश , हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझा रही पुलिस

नई दिल्ली।

नई दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में एक कार के अंदर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नेहरू प्लेस में भीड़-भाड़ वाली जगह पर खड़ी एक फोर्ड कार के अंदर एक व्यक्ति मृत पाया गया। सूचना पाकर डीसीपी दक्षिण अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की। शुरुआती जांच में पता चला कि कार के सभी डोर बंद थे। इसके बाद कार का पिछला शीशा तोड़कर कार को खोला गया तो पाया गया कि लगभग 35 साल की उम्र का एक शख्स स्टीयरिंग व्हील पर मरा पड़ा था। उसके चेहरे और जांघ पर चोट लगी थी। मृतक की नाक से काफी खून भी बहा था। कार के अंदर पेट्रोल की तेज़ गंध थी। मृतक के बाल पूरी तरह झुलस गए थे। स्टीयरिंग व्हील भी आंशिक रूप से जला हुआ था और टी-शर्ट पर कालिख लगी हुई थी।