October 11, 2026

तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार, कुख्यात अपराधी पर जानलेवा हमला

IMG_20240606_161853


नई दिल्ली।
दिल्ली में तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। हमला इस बार गोगी गैंग के सदस्यों पर हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब हमले में घायल एक कुख्यात अपराधी को अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को लेकर हरि नगर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि एक घायल शख्स को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार 5 मई की दोपहर को डीडीयू से थाना हरि नगर में सूचना मिली कि तिहाड़ जेल से एक घायल को अस्पताल लाया गया है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। पता चला कि तिहाड़ जेल में गोगी गैंग के हितेश उर्फ ​​हैप्पी नामक व्यक्ति पर हमला हुआ था। हमला करने वाले शख्स का नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर के रूप में सामने आया है। जिस पर जांच भी की जा रही है। हैप्पी को चोटें आई हैं और उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस मामले में थाना हरि नगर पुसिल ने धारा 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हितेश उर्फ हैप्पी पर बवाना थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed