October 9, 2026

जेएनयू कैंपस में लिखे गए नफरती नारे

IMG-20231001-WA0001


नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। इस बात को लेकर छात्र संगठनों के नेताओं ने गहरी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय की दीवारों पर एक बार फिर विवादित पोस्टर लगने के बाद से तनाव का माहौल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेएनयू प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए एबीवीपी ने विवादित नारों के जांच की मांग की है। एबीवीपी ने जेएनयू के प्रमुख स्पॉट्स पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। आरोपियों के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।
आपको बता दें कि जेएनयू में ये पहला मामला है , जब नफरत फैलाने कक कोशिश की गई है। कुछ साल पहले स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को भी भगवान जलेगा के नारे से रंग दिया गया था।

Author

You may have missed