Lesbian Couple Photoshoot : केरल की लेस्बियन कपल का फोटो शूट जमकर हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली :- अदीला-फातिमा की लव स्टोरी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेस्बियन कपल के एक बार फिर से सुर्खियों में आने की वजह है इनका अनोखा फोटोशूट। इनके फोटो शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शूट की हर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीरें खास इसलिए भी हैं क्योंकि यह एक शादी का शूट था और इसमें एक भी दुल्हा नहीं था। दो लड़कियों ने ही यह अनोखा शूट कराया है।

स्कूल में ही फातिमा को दिल दे बैठीं अदीला

केरल के एर्नाकुलम जिले की रहने वाली फातिमा नूरा और अदीला नसरीन बचपन की सहेली हैं। अदीला जब 12वीं में थीं, तब फातिमा को अपना दिल दे बैठी थीं। तब दोनों सऊदी अरब में पढ़ाई कर रही थीं। हालांकि, ये रिश्ता उनके घरवालों को पसंद नहीं था। उन्होंने फिल्मी अंदाज में इस कपल को अलग-थलग कर दिया। फिर उनके लिए दूल्हा ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन फातिमा और अदीला ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली थी। आखिरकार 19 मई, 2022 को दोनों अपने-अपने घरों से फरार हो गईं।

नूरा और अदीला के परिवार वालों ने जब इन्हें अलग करना चाहा, तो अपने हक के लिए ये केरल हाई कोर्ट पहुंच गईं। कोर्ट ने 31 मई 2022 को कपल को साथ रहने की इजाजत दी, जिसके बाद से वह दोनों साथ ही रह रही हैं। इसी बीच इनका वेडिंग शूट तेजी से सोशल मीडिया हो रहा है