नोएडा मीडिया क्लब में हुआ आम उत्सव का आयोजन

जनपद की तमाम गणमान्य हस्तियों ने की शिरकत

नोएडा:- नोएडा सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में नोएडा प्रेस क्लब व पूरब-पश्चिम महासंघ के तत्वाधान में आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में स्याना बुलंदशहर के केसर, लंगड़ा, सफेदा, फजरी, दशहरी, रामकेला, न्यादर मनोटा और रटौल प्रजातियों के आम शामिल किए गए। इस दौरान आम की प्रजातियों, खेती, व्यापार, खूबियों, स्वाद और ऑर्गेनिक खेती आदि पर भी परिचर्चा की गई। हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार विनोद राजपुत् (महासचिव नोएडा मीडिया क्लब) ने इस  आम उत्सव प्रोग्राम की वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, समाजसेवी टीकम् सिंह  ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई व आयोजन किया।  इस कार्यक्रम में नोएडा में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं व सामाजिक कार्य करने वाले लोगों ने शिरकत कर आम व लिट्टी चोखा की दावत का आनंद उठाया। 

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पंकज पराशर ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन और इसकी रूपरेखा में शामिल सभी पदाधिकारियों की इस पहल को सराहनीय बताया।

वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह

वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष सिंह जी ने कहा कि इस कार्यकरम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जायेगा व किसान और पत्रकारों के बीच एक मैत्री का बीज रोपण किया जायेगा जिससे ऑर्गेनिक खेती में और नई तकनीकी का इस्तेमाल हो सके व नीति निर्धारण किसान हित मे हो सके।

विनोद राजपूत महासचिव नोएडा मीडिया क्लब।

“आम उत्सव एक प्रयास है सभी वर्गों जैसे पत्रकार, पुलिस, प्रशासन व अन्य लोग मिलकर समाज की बहतरि के लिए काम करे। और सब को किसानो के उत्पाद से जोड़ने का व समाज मे उन्नति के लिए काम करें,” विनोद राजपूत वरिष्ठ पत्रकार व महासचिव नोएडा मीडिया क्लब।

योग गुरु श्री अखिल जी

योग व अध्यात्म गुरु श्री अखिल जी ने कहा कि हमने पिछले कुछ वर्षों में कोरोना महामारी के प्रकोप को झेला जिसमे देखा गया कि जनमानस की रोगप्रतिरोधक क्षमता प्रकर्ति से दूरी बना लेने के कारण बहुत कमजोर हो गयी है। जिस कारण बहुत भयावह स्तिथि का देश दुनिया को सामना करना पड़ा हमे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिसके लिए हमे योग से व प्रकृति से तालमेल बिठाकर जीवन यापन करना चाहिए। आम प्रकृति का नायाब तोहफा है। आम जनमानस के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आम महोत्सव करने वालो को गुरुजी ने आशीर्वाद दिया।

ये गणमान्य रहे उपस्थित:

‘आम उत्सव’ में राज्यसभा के उपसभापति सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, नोएडा के एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा शामिल हुए। आयोजन में नोएडा अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से आनन्द मोहन, नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मलहन, नोएडा एम्प्लॉयीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, इंडियन इंडस्ट्रीज असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसपी शर्मा, एक्टिव सिटीजन टीम के आलोक सिंह, नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर, भाजपा किसान मोर्चा के ओमवीर अवाना ने मुख्य रूप से शिरकत की।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *