October 13, 2026

मनोज तिवारी दिल्ली के सबसे अमीर लोकसभा प्रत्याशी।

IMG-20240507-WA0001

नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इसी क्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान मनोज तिवारी ने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया है। खास बात ये है कि मनोज तिवारी दिल्ली के सबसे अमीर लोकसभा प्रत्याशी हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति का ब्यौरा।
उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे मनोज तिवारी भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों के मुकाबले सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। भोजपुरी गायक/अभिनेता से नेता बने 53 वर्षीय मनोज तिवारी ने अपनी संपत्ति घोषित की है। उन्होंने बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 28.05 करोड़ रुपये है। मनोज तिवारी ने 2022-23 के लिए दाखिल आयकर विवरण में बताया कि उनकी आय 46.25 लाख रुपये है। मनोज तिवारी ने बताया है कि वह गायन, अभिनय और एक सांसद के तौर पर ये कमाई करते हैं।
दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरा नाम दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी का है। 71 साल के बिधूड़ी के पास में 21.08 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। 2022-23 के आयकर विवरण के अनुसार, बिधूड़ी की आय 14.93 लाख रुपये थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार महाबल मिश्रा हैं जिनके पास 19.93 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वहीं, चौथे नंबर पर नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज हैं जिनके पास 19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

Author

You may have missed