बागपत पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। लखनऊ और नोएडा में पुलिसिंग का अनुभव रखने वाले रजनीश वर्मा को बड़ौत सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अंशु जैन, रोहन चौरसिया और सुकन्या शर्मा को भी नई तैनाती मिली है।
News Diary Today | Baghpat News
बागपत न्यूज़ | जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूर्णेन्दु सिंह ने शुक्रवार को जनपद के चार पुलिस उपाधीक्षकों (क्षेत्राधिकारियों/CO) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत, राजधानी लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए तेजतर्रार पुलिस उपाधीक्षक रजनीश वर्मा को जिले के सबसे महत्वपूर्ण सर्किल बड़ौत का नया क्षेत्राधिकारी (CO) नियुक्त किया गया है। बता दें कि एसपी पूर्णेन्दु सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बड़ौत के नए सीओ रजनीश वर्मा के पास थाना बड़ौत, दोघट, रमाला और छपरौली की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही वे फायर स्टेशन बड़ौत के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी भी होंगे।
हाई-टेक सिटी और राजधानी के अनुभव का मिलेगा लाभ!
रजनीश वर्मा को इससे पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ और हाई-टेक सिटी नोएडा जैसे प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। माना जा रहा है कि शहरी और आधुनिक पुलिसिंग के उनके इस अनुभव का सीधा लाभ अब बड़ौत क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मिलेगा।
नई जिम्मेदारियों का बंटवारा!
एसपी पूर्णेन्दु सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बड़ौत के नए सीओ रजनीश वर्मा के पास थाना बड़ौत, दोघट, रमाला और छपरौली की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही वे फायर स्टेशन बड़ौत के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी भी होंगे।इस प्रशासनिक फेरबदल में अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।अंशु जैन बड़ौत की सीओ रहीं अंशु जैन को अब जिले में अपराध, यातायात (ट्रैफिक) और पुलिस कार्यालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है।रोहन चौरसिया इन्हें खेकड़ा से हटाकर सीओ नगर बागपत बनाया गया है। इनके पास बागपत, सिंघावली अहीर, बिनौली और महिला थाने की जिम्मेदारी रहेगी।सुकन्या शर्मा इन्हें बागपत से स्थानांतरित कर सीओ खेकड़ा बनाया गया है। वे खेकड़ा, चांदीनगर, बालैनी के साथ-साथ थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल का पर्यवेक्षण करेंगी।एसपी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
