भाजपा-RSS का साथ छोड़ मुकेश शर्मा ने थामा ‘साइकिल’ का हैंडल, नोएडा विधानसभा सीट से सपा टिकट की दावेदारी हुई मजबूत।

नोएडा की सियासत में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भाजपा और RSS से जुड़ी पृष्ठभूमि रखने वाले शिक्षाविद एवं उद्यमी मुकेश शर्मा ने सपा का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेने के बाद 2027 विधानसभा चुनाव में नोएडा सीट से उनकी दावेदारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

News Diary Today | Lucknow/ Noida

लखनऊ /नोएडा न्यूज़ | नोएडा की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शहर के प्रमुख शिक्षाविद, उद्यमी और समाजसेवी मुकेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से अपनी राजनीतिक नजदीकियां समाप्त करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 27 नवंबर 2026 को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी का दामन थामा। बता दें कि सदस्यता लेने के बाद मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में नोएडा में हुए विकास कार्यों को देखा है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।नोएडा विधानसभा सीट वर्तमान में भाजपा के पास है, जहां से राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह विधायक हैं। मुकेश शर्मा की भाजपा और संघ की पृष्ठभूमि रही है, ऐसे में उनके सपा के पाले में जाने से आगामी चुनाव के समीकरण रोचक हो गए हैं।

कौन हैं मुकेश शर्मा?

मुकेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रसिद्ध ‘प्रोमेथियस स्कूल’ के संस्थापक हैं और प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी व संस्थापक भी हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक प्रौद्योगिकी उद्यमी और समाजसेवी के रूप में सक्रिय रहे हैं।

नोएडा सीट पर टिकट की दावेदारी!

मुकेश शर्मा के सपा में शामिल होते ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में नोएडा सीट से उनकी उम्मीदवारी की चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में उन्हें इस सीट से सपा का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी के भीतर की चुनौतियां!

एक तरफ जहां उनके आने से सपा को नोएडा में एक बड़ा चेहरा मिलने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर सपा के कुछ पुराने नेताओं और दावेदारों (जैसे मनोज सिंह चौहान और सुभाष भाटी) के बीच टिकट को लेकर आंतरिक प्रतिस्पर्धा और नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

Authors

  • Yogesh Rana
  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]