October 11, 2026

दिल्ली में फिर से लगेगा ऑड-इवेन फॉर्मूला

IMG_20231106_161154

नई दिल्ली।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए। पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनमें सबसा बड़ा नियम है ऑड-इवन रूल। इसके तहत हफ्ते में कुछ दिन केवल ईवन नंबर की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़कों पर चल सकेंगी और बाकी दिन ऑड नंबर प्लेट की व्हीकल्स चलाई जा सकेंगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। हालांकि, इस एक हफ्ते के बीच इसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सरकार तय करेगी कि इसे आगे जारी रखा जाए या नहीं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक़ लगातार तापमान का गिरना और हवा की स्पीड बहुत धीमी होना इसकी मुख्य वजह है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हें वो सारी जानकारी दी गयी कि अब तक क्या-क्या काम किया गया है।

Author

You may have missed