October 11, 2026

पूरे विधानसभा क्षेत्र से ‘आप ‘ का ‘ लवली ‘ क्लीन स्वीप

IMG-20231105-WA0022

नई दिल्ली।

 किराड़ी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आप पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाऐगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल नेताओं को पार्टी का कार्य करने के लिए जिम्मेदारी भी दी जाऐगी।  

इस अवसर पर लवली के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक, नगर निगम के प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर, युवा नेता, पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल माथुर मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने वालों में ज्योति माला, उपाध्यक्ष महिला विंग पूर्वांचल प्रकोष्ठ, अकबर अली, पूर्व वार्ड अध्यक्ष किराड़ी, राजेश चौधरी, जिला संगठक आम आदमी पार्टी, तस्लीम अलमाई, जिला संगठन मंत्री, ईमरान, अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग किराड़ी जिला, अंजार, जिला उपाध्यक्ष, अमर, उपाध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक विभाग, तौकीर अहमद सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर अमित मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी भटकाव के रास्ते पर चल रही है। उससे लोगों का मोह भंग हो रहा है। किराड़ी विधानसभा के तमाम पदाधिकारियों ने कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

Author

You may have missed