October 9, 2026

दिल्ली के स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली अफसर को मिली जबरन रिटायरमेंट

IMG-20230928-WA0005


नई दिल्ली।
अरुणाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को केंद्र सरकार ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। 1994 बैच की एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर की अधिकारी रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में जातीय मामलों के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया था। करीब एक साल पहले एक विवाद में उनका नाम आने के बाद दिल्ली से उनका ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया था।

दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रिंकू दुग्गा और उनके पति संजीव खिरवार को पिछले साल दिल्ली से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोप था कि आईएएस दंपति ने अपने कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली करने को कहा था। संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं।
बताया जा रहा है कि दुग्गा को उनके सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के बाद मौलिक नियम (एफआर) 56 (जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है।

Author

You may have missed