प्रेमिका से मिलने दिल्ली पहुंचा अतीक के भाई का एक लाख का इनामी साला हुआ गिरफ्तार

दिल्ली

नई दिल्ली।

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। उसपर एक लाख का इनाम था और उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद दुबई भाग गया था। कुछ महीने दुबई रुकने के बाद भारत वापस लौटा था। यहां सद्दाम दिल्ली के मालवीय नगर के डीडीए फ्लैट में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसके पास से एक वर्ना कर और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

बीते दिनों माफिया अशरफ के साले सद्दाम की कई तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें वह दुबई में घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि अतीक और अशरफ की अवैध कमाई को सद्दाम दुबई में निवेश कराता था। इतना ही नहीं सद्दाम बरेली जेल में अधिकारियों की मिलीभगत से अशरफ को वीवीआइपी सुविधा मुहैया कराता था। इसके साथ ही सद्दाम बरेली जेल में अशरफ से शूटरों की भी मुलाकात कराता था।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]