स्वामी गंगा स्वरूप जी की पुण्यतिथि पर 450 की जांच, 77 यूनिट रक्तदान।

न्यूज़ डायरी,दिल्ली।

ब्राह्मलीन स्वामी श्री गंगा स्वरूप जी महाराज की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 04 जनवरी 2026 को अग्रवाल धर्मशाला, मानसरोवर पार्क में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर ने सेवा, मानवता और सामाजिक संवेदना की एक प्रेरक मिसाल पेश की।
यह भव्य आयोजन श्री नारायण आश्रम गंगा मंदिर ट्रस्ट, दधीचि देहदान समिति (उत्तर-पूर्वी क्षेत्र) तथा महाराणा प्रताप सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।


इस विराट सेवा अभियान की प्रेरक शक्ति दधीचि देहदान समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती सीमा गुप्ता रहीं, जिनके नेतृत्व, समन्वय और अथक प्रयासों से यह शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल सिद्ध हुआ।


450 स्वास्थ्य जांच, 77 यूनिट रक्तदान — सेवा का नया कीर्तिमान


शिविर में लगभग 450 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, जबकि 77 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।


रक्तदान के साथ-साथ देहदान और अंगदान को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिससे समाज में महादान के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिला।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सीमा गुप्ता ने कहा—
“रक्तदान महादान
है। हमें जीवन में रक्तदान करना चाहिए और मृत्यु के बाद देहदान व अंगदान का संकल्प लेना चाहिए। यही मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। स्वामी गंगा स्वरूप जी महाराज का संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा और करुणा का प्रतीक रहा है।”


उन्होंने कहा कि जब तक समाज में सेवा की भावना जीवित रहेगी, तब तक मानवता सुरक्षित और सशक्त बनी रहेगी। उनके उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।


दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ राजमाता झंडेवाला मंदिर, श्रीमान गोरख पार्क के श्री राजेश्वरानंद जी महाराज, डीडीसीए डायरेक्टर प्रवेश शर्मा, पूर्व पार्षद अजय शर्मा, सेवाधाम प्रबंधक ओंकार नाथ मिश्रा एवं दधीचि देहदान समिति के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।


विधायक संजय गोयल ने कहा


शाहदरा विधायक संजय गोयल ने कहा—
“स्वास्थ्य जांच और रक्तदान जैसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। सीमा गुप्ता जैसी समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं के कारण ही ऐसे आयोजन संभव हो पाते हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।”



कार्यक्रम में कृष्णा नगर विधायक अनिल गोयल, रोहताश नगर विधायक जितेंद्र महाजन, दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनिल गुप्ता, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, जिला महामंत्री श्री दुष्यंत वर्मा सहित अनेक निगम पार्षद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दीपक सहगल एवं धर्मेंद्र शर्मा ने किया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]