October 11, 2026

2 दिनों में यमुना से जहरीला झाग हो जाएगा गायब : आतिशी

IMG_20231116_150427

नई दिल्ली।

 दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी और यमुना के गंदे पानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही जबानी जंग में गुरुवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने  बीजेपी नेताओं को नसीहत भरे लहजे में कहा है कि आपको यमुना के गंदे पानी को लेकर शोर मचाने की जरूरत नहीं। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि दो दिनों के अंदर यमुना का जहरीला झाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहरीले झाग को हटाने के लिए रसायनों और एंजाइमों का छिड़काव किया जा रहा है। छिड़काव टीम ने कल रात 10 नावों पर छिड़काव का काम शुरू किया। अगले दो दिनों में जहरीला झाग पूरी तरह गायब हो जाएगा। इसके अलावा, आतिशी ने यमुना के गंदे पानी को लेकर योगी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करना चाहूंगा कि वह अपना प्रदूषित पानी दिल्ली न भेजें। उन्होंने कहा कि यूपी सिचाई विभाग के बैराज से कालिंदी कुंज से होते हुए गंदा पानी दिल्ली यमुना में आता है। मेरी अपील है कि वो अपना प्रदूषित पानी दिल्ली न भेजें। 

Author

You may have missed