प्रतापगढ़ में चर्चा का विषय बने राहुल गांधी, बिल्ली और चॉकलेट


प्रतापगढ़।
कॉंग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहुंची। यहां जगह जगह पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। खुली जीप के ऊपर खड़े होकर राहुल लोगों का अभिवावादन स्वीकार करते दिखाई दिए। इस यात्रा के दौरान सियासी गलियारों में राहुल गांधी कज चॉकलेट और बिल्ली दोनों ही खूब चर्चा में हैं।
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा जब शहर के अंबेडकर चौराहे पर पहुंची तो राहुल गांधी चॉकलेट खाते हुए नज़र आये। राहुल गांधी की बिल्ली संग फोटो वायरल होने के बाद सियासत गर्म हो गई है और लोग इसके कई सारे मायने निकल रहे हैं। भाजपा के कई नेताओ ने इस फोटो को टैग करने के साथ ही तंज कसा और बताया कि राहुल गांधी चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन में भाजपा 400 से अधिक सीट लाकर एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होगी।