October 11, 2026

Delhi News : सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत , अस्पताल में भर्ती

IMG_20230903_150615

नई दिल्ली :- कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी 2023 में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।  इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

Author

You may have missed