October 11, 2026

केजरीवाल की पत्नी को समन 

IMG_20230821_181009

नई दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आरोप में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को तलब किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कानून का कथित तौर पर उल्लंघन किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की अर्जी पर 18 नवंबर को सुनीता केजरीवाल को आरोपी के तौर पर तलब किया है। बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

बता दें कि दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने दावा किया कि सुनीता केजरीवाल उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र यूपी के गाजियाबाद और दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उनका आरोप है कि यह जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 17 का उल्लंघन है। उन्होंने दावा किया कि उनका अपराध अधिनियम की धारा 31 के तहत दंडनीय है, जो झूठी घोषणाओं से संबंधित है। सुनीता केजरीवाल 1999 बैच की आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं। 

Author

You may have missed