October 11, 2026

दिल्ली में यहां बनेगा पहला सीएनजी बेस्ड पशु शवदाह गृह , ये होगी प्रक्रिया

IMG_20231205_183557

नई दिल्ली।

 दिल्ली के लोगों को सीएनजी बेस्ड हल्के जानवरों को पहला शवदाह गृह जल्द मिलने वाला है। ये शवदाह गृह द्वारका से सेक्टर 29 में बनकर तैयार है। इस माह के अंत तक यहा पर हल्के पशुओं के शवों को जलाने का काम शुरू हो जाएगा। यहां वजन के हिसाब से पशुओं को जलाने के बदले लोगों को पैसों का भी भुगतान करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 किलो तक के जानवरों के लिए 2 हजार रुपये और अधिकतम 3 हजार रुपये का भुगतान प्रति जानवर करना होगा।

 अधिकारी ने बताया कि ये चार एकड़ के दिल्ली नगर निगम डॉग कॉम्प्लेक्स के अंदर 700 वर्ग मीटर की साइट पर शवदाह गृह बनाया गया है। इस सेंटर को फ्यूरी फ्रेंड्स फॉरएवर नाम दिया गया है। एमसडी के इस डॉग कॉम्प्लेक्स में कुत्तों के लिए नसबंदी केंद्र पहले से ही चालू है। शवदाह गृह में 200 किलोग्राम और 150 किलोग्राम बायोमास क्षमता वाली दो सीएनजी भट्टियां हैं। दो भट्टियों का उपयोग एक दिन में 10 निजी पालतू जानवरों और 15 छोटे आवारा जानवरों की देखभाल के लिए किया जा सकता है, जिसमें प्रत्येक दाह संस्कार चक्र 30 मिनट से एक घंटे तक चलता है। यह एक हरित प्रणाली है और इससे कोई गैस उत्सर्जन नहीं होगा।

Author

You may have missed