चलती पद्मावत एक्सप्रेस के दो डिब्बे हुए अलग

एक किलोमीटर आगे पहुंच गया इंजन

उत्तरप्रदेश:-  उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते होते बचा,जब प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस के दो डिब्बे अचानक अलग हो गए और इंजन सहित एक किलोमीटर आगे तक चले गए और रोज स्टेशन पहुंच गए।

रोज स्टेशन पर पहुँचते ही लोगों ने इंजन के साथ केवल दो डिब्बे देख तो हड़कंप मच गया। जब इसकी खबर चालक को लगी ,तो उसके भी होश उड़ गए। आनन फानन में यात्री भी  ट्रेन से नीचे उतरे आए। सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की गई। कपलिंग टूटी बोगी को अलग किया गया। बाकी सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया। इस बीच लगभग डेढ से दो घण्टे तक ट्रेन रोजा में रुकी रही। पीछे आने वाली ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *