Ghaziabad : साली के जन्मदिन पर ससुराल में की पत्नी की हत्या

:- अवैध संबंधों के शक के झगड़े में हत्या
गाजियाबाद :- गाजियाबाद में साली के जन्मदिन पर पति ने ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में महिला की मां, दादी, भाई – बहन मौजूद थे। आस – पड़ोस के भी कुछ लोग आए थे। पार्टी ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी। पहली मंजिल के एक कमरे में पति-पत्नी बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर गुस्से में पति ने पत्नी पर कैची से कई वार किए जिससे पत्नी की मौत हो गई । घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरी घटना
   वारदात घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई है। मृतक वंशिका की शादी वर्ष 2020 में नरेश से हुई थी। शुक्रवार को नरेश की साली आस्था का जन्मदिन था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बहाने वह ससुराल आर्यनगर आया। जिसके बाद पत्नी वंशिका कश्यप को फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में ले गया। अंदर से कुंडी बंद कर दी। फिर नरेश ने पत्नी से घर चलने को कहा। इस दौरान वंशिका ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बंद कमरे में झगड़ा हुआ। नरेश घर ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन वंशिका मना करती रही। इसी बीच, गुस्से में नरेश ने कमरे में पड़ी कैची से पत्नी के गले, पेट, सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। फिर चुपचाप कमरे से निकला और बाहर से कुंडी लगाकर फ रार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक वंशिका जब काफी देर तक नीचे नहीं आई तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। कॉल भी रिसीव नहीं होने पर परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। परिजन उसे लेकर तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक वंशिका को पति नरेश के चरित्र पर शक होता था। वंशिका को ये लगता था कि पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। आखिरकार शादी के 6 महीने बाद वंशिका ससुराल छोडक़र अपने मायके आ गई थी। इसी बीच वंशिका ने पति से हर्जा-खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस भी कर दियाए जो अब तक चल रहा है। हत्यारोपी नरेश पहले राशन की दुकान पर काम करता था। कुछ समय से घर पर ही था। अलग-अलग रहने के बावजूद दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक वंशिका को पति नरेश के चरित्र पर शक होता था। वंशिका को ये लगता था कि पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में शादी के बाद से ज्यादा नहीं बनी और हर दिन घर में विवाद होता था। फिलहाल पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.