Greater Noida वेस्ट में कुट्टू का आटा बना ज़हर, महाशिवरात्रि पर 40 से ज्यादा लोग बीमार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे,ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो सोसायटियों, सुपरटेक इको विलेज-3 और हिमालया प्राइड में महाशिवरात्रि (15-16 फरवरी 2026) के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। बता दें कि यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इन दो बड़ी सोसायटियों में हुई।

निवासियों ने महाशिवरात्रि के व्रत के लिए पास की एक स्थानीय दुकान से खुला हुआ कुट्टू का आटा ऑनलाइन और ऑफलाइन मंगवाया था। व्रत खोलने के बाद इसे खाने से लोगों की एकाएक तबीयत बिगड़ने लगी और वर्तमान में लगभग 27 लोग अस्पताल में भर्ती हैं,जिनका इलाज न्यूमेड (Newmed) और अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। प्रभावितों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं और बीमार लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए, जिनमें शरीर में तेज कंपन, लगातार उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, बुखार और घबराहट शामिल हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम ने सोसायटियों का दौरा किया है। विभाग ने संदिग्ध आटे के सैंपल एकत्र किए हैं ताकि जांच की जा सके कि आटा मिलावटी था या पुराना (फफूंद युक्त) और इसकी रिपोर्ट आने की बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

असिस्टेंट कमिश्नर फूडसेफ्टी ने बताएं सावधानी के लिए टिप्स:

1:-हमेशा पैक्ड और मार्क वाला कुट्टू का आटा ही खरीदें।

2:-आटे का उपयोग करने से पहले उसे चखें; यदि स्वाद कड़वा हो, तो इसका सेवन न करें।

3:-खुले आटे में नमी के कारण फफूंद (Fungus) लगने का खतरा रहता है,जो फूड पॉइजनिंग का मुख्य कारण बनता है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.