Greater Noida : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चला बुलडोजर 6 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई खाली

नोएडा :- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जो जमीन खाली कराई उस जमीन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

रितु माहेश्वरी ने दिए निर्देश


    आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम की टीम ने बुधवार को गांव भनौता में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भनौता के खसरा नंबर 394 और 395 की छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काट कर रहे थे। अवैध निर्माण हटाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से धारा 10 का नोटिस दी गई, मगर प्राधिकरण के इस नोटिस का कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों द्वारा खसरा नंबर 394 और 395 की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत 12 करोड़ रुपये होने का आकलन है। सुबह से शुरू हुई इस कारवाई में 4 जेसीबी व दो डंफर अतिक्रमण हटाने के लिए मौजूद रहे । प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]