ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसे के शिकार हुई महिला की शिनाख्त में पुलिस ने जगह-जगह लगाए पोस्टर


नोएडा :- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। 3 दिन बाद भी महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की शिनाख्त को लेकर दादरी पुलिस की टीम जगह-जगह पर महिला के पोस्टर लगाकर उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
   महिला की शिनाख्त को लेकर तीन टीमें बनाई गई है। जो अलग-अलग जगह जाकर लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस दौरान एक टीम मेरठ पहुंची। उसने लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाई और सभी को महिला का फोटो भी दिखाया। लेकिन महिला के बारे में पता नहीं चल सका।

उधर, पुलिस की एक टीम बागपत और पानीपत पहुंची। उन्होंने भी लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। या हम आपको बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास वाली सभी जगह पर पुलिस के द्वारा महिला की शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस के द्वारा एक्सप्रेसवे पर पडऩे वाले टोल प्लाजा पर भी जगह-जगह महिला के पोस्टर लगाए गए हैं और लोगों से शिनाख्त करने की अपील की गई है। अभी तक भी महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौतम बुध नगर पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द महिला की शिनाख्त कर उसका पता लगाया जाए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]