Greater Noida : युवक का अपहरण फिरौती में मांगा कुत्ता


नोएडा :- आप लोगों ने बहुत सारे अपरहण के मामले देखे और सुने होंगे मगर कभी ऐसा अनोखा मामला नहीं देखा होगा। अपरहण के बाद फिरौती के रूप में रुपया पैसा और हीरे जवाहरात जैसी चीजें तो सुनी होंगी मगर कभी सुना है कि फ्रूटी में कुत्ता मांगा गया है जी हां ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां एक कुत्ता पसंद आने पर युवक ने कुत्ते के मालिक के भाई का अपहरण लिया। उसे ग्रेटर नोएडा से स्कॉर्पियों में डालकर अलीगढ़ ले गए। युवक के भाई से फिरौती के रूप में कुत्ता मांगने लगे। कुत्ते के मालिक ने भाई के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपियों ने युवक को अलीगढ़ में बीच रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर का है।

क्या है पूरा मामला


   यहां के निवासी राहुल ने बताया कि उसके भाई शुभम के पास एक रॉटविलर कुत्ता है। बुधवार शाम को शुभम अपने कुत्ते को घुमा रहा था तभी अलीगढ़ के रहने वाले तीन युवक विशाल, ललित और मोंटी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से आए और उसका कुत्ता पसंद आने की बात कहने लगे। राहुल ने बताया, तीनों ने शुभम से कहा कि हमें ये कुत्ता पसंद आ गया है इसलिए इसे हमें दे दो। अपना कुत्ता देने से इन्कार किया तो आरोपी युवक बहस करने लगे और कुत्ते को किसी भी कीमत पर ले जाने की जिद पर अड़ गए। भाई की लोगों से बहस होती देखकर मैं भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा। राहुल के मुताबिक जब इस बात का मैंने विरोध किया तो तीनों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से पिस्टल निकालकर और पिस्टल की नोक पर मुझे बिठा लिया और मेरे भाई शुभम को धमकी देते हुए निकल गए। उसके बाद आरोपियों ने मेरे भाई शुभम को कॉल की और कहा कि अब अगर अपने भाई को वापस लेना है तो उस कुत्ते को हमें दे दो। इस दौरान रास्ते में आरोपियों ने बद्दी बद्दी गाली-गलौज भी की और राहुल का अपहरण करके अलीगढ़ तक ले गए। फोन पर बातचीत के दौरान रोड वीलर कुत्ता लाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद राहुल को बंधक बनाकर अलीगढ़ ले जाकर पीटा। आरोपी बार-बार एक ही बात कहते रहे कि उस कुत्ते को तो लेकर ही रहेंगे। शुभम ने भी कुत्ता देने से इन्कार करते हुए भाई के अपहरण की जानकारी बीटा 2 पुलिस को दी। इसकी जानकारी शुभम ने फोन करके आरोपियों को भी दे दी। इसके बाद पुलिस के डर से आरोपियों ने राहुल को अलीगढ़ में बीच सडक़ पर छोड़ दिया। रात करीब 2 बजे वहां से चला राहुल आज सुबह ग्रेटर नोएडा पहुंच गया और इसके बाद बीटा 2 पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ  लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बीटा 2 टू थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, फरार चल रहे तीनों युवकों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल तीनों की लोकेशन अलीगढ़ में ही मिल रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]